Janjgir : जिला अस्पताल में डीएमएफ मद से किए जाएंगे विभिन्न पदोँ में अस्थाई भर्ती, अभ्यर्थियों से मंगाए गए आवेदन, पढ़े पूरी खबर.......

# Admin | 04 Oct, 2023

जिला अस्पताल में डीएमएफ मद से किए जाएंगे विभिन्न पदोँ में अस्थाई भर्ती, अभ्यर्थियों से मंगाए गए आवेदन ......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा । जिला अस्पताल  में डीएमएफ मद से  विविध पदो में अस्थाई भर्ती  को लेकर पात्र अभ्यर्थियों से 6 अक्टूबर तक आवेदन मंगाए गये हैँ। 

दरअसल जिला अस्पताल में आईसीयू एवं जिला अस्पताल के सफल संचालन के लिए डीएमएफ मद से विभिन्न पदों पर ‘‘आईसीयू स्टॉफ नर्स, स्टॉफ नर्स, आईसीयू टेक्नीशियन, ऑक्सीजन प्लांट टेक्नीशियन, आईसीयू वार्ड ब्वाय एवं आईसीयू वार्ड आया‘‘ की अस्थायी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से  6 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आवेदन मंगाए गए हैं।

अभ्यर्थी अस्थाई भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।
 

Banner