रक्तदाता क्रांति समूह और धर्म ब्लड सेंटर चांपा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

# Admin | 04 Oct, 2023

रक्तदाता क्रांति समूह और धरम ब्लड सेंटर चांपा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

🔷 शिविर में 33 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, 80 लोगों ने कराया रक्त परीक्षण।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चाम्पा। जीते जीते रक्तदान और जाते जाते नेत्र व देहदान की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से कार्यरत रक्तदाता क्रांति समूह व धरम ब्लड सेंटर चांपा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान  एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाता रहा है इसी प्रीपेक्ष्य में ग्राम हथनेवरा के स्व.श्रीमती सतरूपा सिंह चंदेल की स्मृति में थैलीसिमिया एवं सिकलिंग मरीजो को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्तदान व रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन हथनेवरा के चंदेल पारा हनुमान मंदिर में किया गया।

गाँव के सरपंच श्रीमती मोनिका तूफान सिंह चंदेल एवं दिनेश चंदेल, महेश राठौर ने स्व. श्रीमति सतरूपा सिंह चंदेल के छायाचित्र में माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में अतिथियों ने रक्तदान और रक्त परीक्षण शिविर की सराहना करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्तदान से कई जिंदगी बचाई जा सकती है रक्तदान महादान है जो मौत से जूझ रहे लोगों को नया जीवनदान प्रदान करता है, रक्तदान करने से हमारे स्वास्थ्य स्तर में सुधार होता है और पांच प्रकार की जांच निशुल्क में हो जाती है। "रक्तदान की ओर कदम बढ़ाओ, जरूरतमंदो के जीवन में खुशियां लाओ" का संदेश लोगो को दिया गया।

शिविर में मुख्य रूप से जयकांत पांडेय, संदीप सिंह, अक्षय यादव, जितेंद्र वैष्णव, जितेंद्र केवट, अनिल साहू, ओम साहू, कार्तिकेश्वर बरेठ, राजेश दुबे, मनोज राठौर, अजय कुमार, विजय यादव, राकेश सिंह, धीरज यादव, विनोद धीवर, भूपेंद्र चंदेल, दीपक सिंह, रविंद्र सिंह, प्रकाश साहू, नितेश राठौर, संजय, नरेंद्र सिंह, अमन सिंह, रोहित सिंह, रामगोपाल यादव, घनश्याम साव, विशाल सिंह, विद्या गोपाल, रजत सिंह वैष्णव, मनोज देवांगन, कैलाश बरेठ, योगेश पटेल, विद्या सिंह कुल 33 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। वही लगभग 80 लोगो ने रक्त परीक्षण करवाया।

रक्तदाताओं को  स्मृति चिन्ह व प्रसस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया।

रक्तदान व रक्त परीक्षण शिविर में रमेश केवंट, दीपक कंवर, आर्यन भारद्वाज, नरोत्तम पटेल, निशा खुटे, चांदनी, संजना देवांगन, राजू राजपूत, जितेंद्र चंदेल, रूद्रप्रताप चंदेल, भवानी सिंह चंदेल, मुकेश सिंह, बिट्टू एवं शिव का विशेष सहयोग रहा।

Banner