फेसबुक पर एक विडियो अपलोड कर फांसी के फंदे पर लटक दे दी जान

# Admin | 19 Sep, 2020

फेसबुक पर एक विडियो अपलोड कर फांसी के फंदे पर लटक दे दी जान

◆ मामला तखतपुर के जूनापारा चौकी क्षेत्र के इमलीपारा का।

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर तखतपुर के जूनापारा चौकी क्षेत्र के इमलीपारा निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्याक्षके पहले युवक ने फेसबुक पर वीडियो डालकर ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। तखतपुर के जूनापारा चौकी क्षेत्र के इमलीपारा निवासी शैलेंद्र(23 वर्ष) की लाश को ग्रामीणों ने गांव के बबूल के पेड़ पर झूलते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजन और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस को फेसबुक पर युवक का एक वीडियो मिला है। वीडियो में युवक ने अपने पिता से बात नहीं मानने पर माफी भी मांगी है साथ ही युवक ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Banner