सड़क हादसा : ट्रेलर की चपेट में आया पुलिसकर्मी, मौके पर पहुंची पुलिस......

# Admin | 06 Oct, 2023

ट्रेलर की चपेट में आया पुलिसकर्मी, मौके पर पहुंची पुलिस......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा : - तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में रवाना किया गया । 

घटना पाली थानांतर्गत बगदेवा मुख्य मार्ग की है। जहा कोरिया जिला में पदस्थ आरक्षक संतोष मारकंडे पाली स्थित अपने घर आने के लिए बाइक से निकला हुआ था। बीती रात संतोष जैसे ही बगदेवा के पास पहुंचा एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे ठोकर मार दी जिससे आरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते है डायल 112 और पाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाकारित वाहन को पुलिस जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना में आरक्षक के सिर और पैर पर गंभीर चोट लगी है। 

 

 


 

Banner