आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर ने वेयर हाऊस का किया निरीक्षण......

# Admin | 06 Oct, 2023

  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर ने वेयर हाऊस का किया निरीक्षण......
     
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर बिरगहनी स्थित मदिरा वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। 

वहां उन्होंने स्टॉक में उपलब्ध मदिरा का निरीक्षण किया और वाहन से मदिरा की लोडिंग-अनलोडिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने शराब के आवागमन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्टॉक पंजी, सीसी टीव्ही कैमरे, वाहनों में जीपीएस के संबंध में जानकारी ली एवं विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Banner