सूर्यांश कैरियर मार्गदर्शन एवं ग्रामीण भ्रमण का द्वितीय चरण 08 अक्टूबर को......

# Admin | 06 Oct, 2023

"150 से अधिक गांवों में कैरियर मार्गदर्शन के साथ विभिन्न परीक्षाओ के लिए देंगे महत्वपूर्ण टिप्स"

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा :- "सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा 24, 25 एवं 26 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित सूर्यांश महामहोत्सव की तैयारियों के लिए शिक्षा सभा, कैरियर मार्गदर्शन, ग्रामीण प्रतिभा खोज, शिक्षा से सामाजिक एकता एहसास महाअभियान के प्रथम चरण जांजगीर एवं सक्ती जिले में संपन्न होने के पश्चात द्वितीय चरण का शुभारंभ बिलासपुर जिले में 08 अक्टूबर 2023 से होगा जिसमें बिलासपुर जिले के सीपत परिक्षेत्र के ग्यारह मार्गों में 150 से अधिक गांवों का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। इसके पश्चात तृतीय चरण में विगत वर्षों की भांति बिलासपुर एवं मुंगेली जिलों के आसपास के 150 से भी अधिक गांव का भ्रमण किया जाएगा। 

ग्रामीण भ्रमण के इस अभियान में प्रथम मार्ग कुकदा से परसाही तक, द्वितीय मार्ग जांजी से कौड़िया, तृतीय मार्ग पंधी से झलमला एवं चतुर्थ मार्ग खैरा से वेद परसदा, पांचवा मार्ग मटियारी से मोहरा, छठवां मार्ग भाड़ी से गोपालपुर, सातवां मार्ग सेलर से गढ़वट, आंठवा मार्ग नवगंवा से नवगंवा (गिरजाबंद), नवां मार्ग खमतराई से सेमरी, दसवां मार्ग बिरकोना से भरारी एवं ग्यारहवां मार्ग बहतराई से हरदीडीह तक निर्धारित किया गया है।

Banner