बाल अश्लीलता से संबंधित विडियो देखने तथा पोस्ट करने पर आठ के खिलाफ हुई कार्रवाई .......

# Admin | 07 Oct, 2023

🔷 महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधो पर अंकुश लगाने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो  24 घंटे रखती है नजर ।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चाम्पा। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से मिले साइबर टिप लाइन की 12 शिकायतों पर अपराध दर्ज कर सभी प्रकरणों के 8 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई ।


 
दरअसल महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधो पर राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो  24 घंटे नजर रखता है ताकि  महिलाओ और बच्चों पर होने वाले अपराध पर अंकुश लगाया जा सके । इसी के मद्देनज़र जिला पुलिस ने महिला, नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल से मिले राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि  24 घंटे आनलाईन फेसबुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखते है जिसमे बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखने तथा पोस्ट करने पर कार्रवाई कर सके।  


 

सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, ऐसे मामलो को सायबर पुलिस जांजगीर  गंभीरता से लेती है इसी के मद्देनजर जिले के थाना चाम्पा, जांजगीर, शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत  अलग - अलग जगहों के आठ पर कार्रवाई की गई । 

जिसमें थाना शिवरीनायण में आरोपी डोंगिया पारा रहौद निवासी दिलीप लहरे, थाना चांपा तनौद निवासी शुभम उर्फ शोभा विश्वकर्मा, हालमुकाम कोलकाता के मिनमोय मांझी   हरि कुमार,  मस्तुरी  थाना  जयराम नगर निवासी इन्द्रा कुमार देवांगन,  क रानी रोड चाम्पा चन्द्रकांत साहू, जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखसा निवासी ,जांजगीर के शारदा चौक निवासी  नंद किशोर राठौर, जांजगीर थाना क्षेत्र के कुलीपोटा निवासी कामेन्द्र लहरे एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् अपराध दर्ज कर विधिवत् कार्रवाई की गई।

*पुलिसिया कार्रवाई पर एक नजर*
 
⏩ बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों भेजने वालो के खिलफ  12 प्रकरणों में की गई प्रथम सूचना दर्ज।
⏩ आरोपियों द्वारा फेसबुक व इस्ट्राग्राम के माध्यम से बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियों मोबाईल से  प्रसारित करने पर हुई कार्रवाई।
⏩ आरोपियों के खिलाफ  धारा सूचना प्रौधोगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् की गई कार्रवाई।

Banner