वाहन चेकिंग के दौरान लाखों की चांदी बरामद, जाँच में जुटी पुलिस.......

# Admin | 08 Oct, 2023

वाहन चेकिंग के दौरान लाखों की चांदी बरामद, जाँच में जुटी पुलिस.......


मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा :-

कोरबा में चेकिंग अभियान के दौरान दर्री पुलिस ने बड़ी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद किए है। मामला दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर के पास की है। 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के आचार संहिता की घोषणा से पहले पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसमें संदिग्धों के साथ-साथ वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है. आज दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर के पास पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी. अचानक एक व्यक्ति आकर पुलिस को बताया कि सड़क किनारे बाइक सवार कुछ पोटली फेंक कर भाग गया है. इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और मौके पर पहुंची. जब पोटली खोलकर देखा तो चांदी के पायल भारी मात्रा में पोटली में बंधा हुआ था। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सामान चुनावी प्रपंच से भी जुड़ा हो सकता है. वास्तविकता क्या है, यह जानने के लिए लोग काफी बेचैन हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही। 

दर्री थाना प्रभारी चमन लाल सिंह ने बताया शाम 5 बजे गोपालपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग चल रहा था. इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. मुखबिर ने आकर बताया कि किसी बाइक सवार पोटली में कुछ सामान सड़क किनारे नाले में फेंककर गया है. जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पोटली को देखा तो चांदी के पायल थे, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


 

Banner