विधानसभा निर्वाचन 2023 : अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध......

# Admin | 10 Oct, 2023

 अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तिथियों की घोषणा के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाते हुए आदेश जारी किया है कि समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों, उपक्रमों के अमलों की अवकाशों की स्वीकृति के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति के पश्चात ही अवकाश की पात्रता होगी। साथ ही कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी अवकाश स्वीकृति होने के बाद ही अवकाश पर जा सकते हैं। 

जिले में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्वानुमति के बगैर न तो अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और न ही मुख्यालय छोडेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।


 

Banner