Superstition took the girl's life : अंधविश्वास ने ली मासूम बच्ची की जान, क्या है मामला, पढ़े पूरी खबर...

# Admin | 11 Oct, 2023

 अंधविश्वास ने ली मासूम बच्ची की जान......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। इस आधुनिक युग में भी लोग अंधविश्वास से मुक्त नहीं हुए हैं या फिर लापरवाही में झाड़ फूंक, बैगाई, गुनियाई या खुद ही बीमारियों का इलाज कर जान गंवा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा का है। जहां आग से जलने के बाद दस साल की बच्ची को इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाने के बजाए उसका घर में ही मरहम पट्‌टी करते रहे। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि शरीर में इन्फेक्शन फैल गया और जलने के पांचवें दिन बच्ची की मौत हो गई।  

बता दें, नवागढ़ के अंतिम छोर पर 9 किमी दूर और शिवरीनारायण से करीब 8 किमी पहले बसे गांव  तुस्मा के सड़क पारा निवासी छतराम पटेल की बेटी भावना पटेल (10 साल) खेलते समय 5 अक्टूबर को घर की रसोई में खाना बनाने के लिए बनाए गए मिट्‌टी के चूल्हे में खाना बनाने के लिए जलाई गई आग में गिर गई।

आग में गिरने से उसके छाती के नीचे और कमर के ऊपर का हिस्सा यानि पेट में आग लगने से वह जल गई। उसके घर वाले उसका इलाज कराने के लिए उसे कहीं नहीं ले गए बल्कि मेडिकल से मल्हम, पट्‌टी आदि लाकर घर में ही इलाज करने लगे। आग से जलने के बाद सही इलाज नहीं मिलने के कारण शरीर के अंदरूनी हिस्से में इनफेक्शन फैलने लगा और पांचवे दिन 9 अक्टूबर को बच्ची भावना की तबीयत गंभीर हो गई। इससे पहले इलाज के लिए कही ले जा पाते इससे पहले ही आग से जली भावना जिंदगी की जंग हार गई और उसकी मौत हो गई। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतका के पिता का बयान लिया है, जिसमें उसने चूल्हा में गिरने से आग में जलने के बाद घर में ही इलाज करने की जानकारी दी है।

 

 

Banner