शासकीय स्कूल कोटमीसुनार में जन-जागरुकता अभियान के साथ सायबर क्राइम, अभिव्यक्ति ऐप की दी गई जानकारी......... 

# Admin | 11 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिला पुलिस द्वारा जन जागरूता अभियान के तहत दिनांक 11 अक्टूबर को शासकीय स्कूल कोटमीसोनार में अभिव्यक्ति एप्स जानकारी दी गई जहाँ उपस्थित लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में विस्तार से बताया गया।    

वर्तमान समय में  बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत रखते हुयें जिला पुलिस द्वारा उचित बचाव के लिए *''जन जागरूकता अभियान''* चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस द्वारा लगातार स्कूल/कालेजों/सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगो को जागरूक करते हुयें जानकारी दी जा रही है | 

इसी क्रम में अर्चना झाँ अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर  द्वारा दिनांक 10.अक्टूबर को थाना अकलतरा क्षेत्र के शासकीय स्कूल कोटमीसोनार में उपस्थित छात्र/छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं को सायबर क्राइम ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं शोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दि गई तथा अभिव्यक्ति एप्स की जानकारी देकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी से अभिव्यक्ति एप्प डाउनलोड कराया गया। 

उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं थाना प्रभारी अकलतरा तुल सिंह पट्टावी का सराहनीय योगदान रहा।
 

Banner