CG CRIME NEWS : नाबालिग से मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.......

# Admin | 11 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। नाबालिग बालक से मारपीट कर गाली गलोच करने वाले चार आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 147, 148, 120 बी भादवि एवं (3) (1) (अ) (क) sc/st act के तहत कार्रवाई की गई है साथ ही प्रकरण में शामिल 02 विधी से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट, लोहे का पाईप बरामद किया गया।    

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी प्रवीण पाटले उम्र 16 वर्ष जावलपुर 29 सितम्बर को अपने परिजनों के साथ थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके गांव के कृष्णा रजक, राज यादव, राहुल रजक, एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा एक राय होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बलौदा उद्यान के सामने हाथ मुक्का, बेल्ट व लोहे के पाईप से मारपीट कर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना दौरान आरोपी कृष्ण कुमार रजक, राज यादव, राहुल रजक, सौरभ साव सभी निवासी जावलपुर थाना बलौदा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया साथ ही विधि से संघर्षरत 2 अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।


 

Banner