Assembly elections 2023 : आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट, 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल .......

# Admin | 13 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में AAP ने कुल 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. पार्टी ने इससे पहले जो उम्मीदवारों की घोषणा की थी उस पहली सूची में 10 और दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल था।  

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी है. दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आप का छत्तीसगढ़ में फोकस है। 

इसमें  बैकुंठपुर से डॉ. आकाश जायसवाल, कटघोरा से चंद्रकांत डिक्सेना, लोरमी से मनभाजन टंडन, मुंगेली से दीपक पात्रे, जैजैपुर से दुर्गा लाल केवट, कसडोल से लेखराम साहू, गुंडरदेही से जसवंत सिंह, दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा, पंडरिया से चमेली कुर्रे, बस्तर से जगमोहन बघेल, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 


 

Banner