प्रदेश की भरथरी कलाकार का निधन, लोक कला जगत में फैली शोक की लहर…  

# Admin | 13 Oct, 2023

प्रदेश की भरथरी कलाकार का निधन, लोक कला जगत में फैली शोक की लहर…  

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर : - छत्तीसगढ़ में भरथरी विधा को प्रदेश और प्रदेश के बाहर नई पहचान दिलाने वाली भरथरी कलाकार अमृता बारले का निधन हो गया है। अमृता बारले कुछ समय से बीमार चल रही थी तथा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था, वहां वो जिंदगी और मौत से लड़ रहीं थी;अंततः अमृता बारले का 12 अक्टूबर 2023 को शाम 4 बजे  दुनिया को अलविदा कह दिया। अमृता बारले के निधन से प्रदेश के लोक कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।  

       

बता दें कि, अमृता बारले भरथरी के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम था। प्रदेश सरकार की तरफ से उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें मिनीमाता राज्य अलंकरण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।  

 

 

 

Banner