Janjgir Champa :   जिला कृषक कल्याण समिति ने कलेक्टर को लिखा पत्र, क्या है उनकी मांगे, पढ़े पूरी खबर........

# Admin | 13 Oct, 2023

जिला कृषक कल्याण समिति ने कलेक्टर को लिखा पत्र, क्या है उनकी मांगे........

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। नहरों से पानी बंद करने और आगामी रबी फसल के लिए जिला कृषक कल्याण समिति ने जल प्रवाह निर्धारण के विषय में जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित करने के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को आवेदन पत्र सौपा है।  

जिला कृषक कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ब्यास कश्यप व सचिव दुष्यंत कुमार सिंह ने मांग पत्र के माध्यम से बताया कि, वर्तमान में कृषि प्रधान जिला जांजगीर में धान की फसल पककर लगभग तैयार हो चुकी है चूँकि धान फसल पर अतिरिक्त पानी से फसल बर्बादी को ध्यान में रखते हुए नहरों से पानी प्रवाह बंद किए जाने साथ ही आगामी रबी फसल के लिए नहरों से पानी छोड़े जाने की तिथि निर्धारण के लिए जल उपयोगिता समिति की बैठक शीघ्र आयोजित कराने कि आवश्यकता हैं।  

Banner