भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, क्षेत्रीय विधायक ने ट्विट कर कहा..... 

# Admin | 15 Oct, 2023

 मिशन क्रांति न्यूज़ धमतरी। कुरुद क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की हत्या का मामला सामने आया है । क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने उक्त घटना कि जांच की मांग की है।  

https://x.com/Chandrakar_Ajay/status/1713429412849635680?s=20 

ट्विटर पर लिखा,  मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की आज जघन्य हत्या कर दी गई, इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नही किया है।  

भाजपा नेताओं का कहना है कि आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है, जिसको ध्यान में रखते हुए, निष्पक्ष चुनाव के लिए SP, SDOP और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाने और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किए जाने कि मांग कर रहे है। 


 

Banner