बीजेपी में शुरू हुआ राजनैतिक बगावत, सारंगढ़ के नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा............  

# Admin | 15 Oct, 2023

बीजेपी में शुरू हुआ राजनैतिक बगावत, सारंगढ़ के नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा............  

मिशन क्रांति न्यूज़ सारंगढ़। सारंगढ़ विधानसभा के सक्रिय नेताभाजपा के दावेदार रह चुके मनोज लहरे ने भाजपा से दिया स्तीफा,टिकट नही मिलने से नाराज चल रहे थे मनोज लहरे। पार्टी के लिए पिछले 20वर्षो से कर रहे थे काम। शिव कुमारी चौहान को टिकट मिलने से भाजपा के सतनामी नेता सहित कार्यकर्ता और समाज में भाजपा के प्रति देखा जा रहा है आक्रोश।सारंगढ़ विधानसभा में भाजपा के टिकट में नही आया कोई सर्वे काम।सतनामी समाज के दावेदार अपने आप को कर रहे है ठगा हुआ महसूस।

सूत्र की मानें तो आगे भी कई पार्टी कार्यकर्ताओं और दावेदारों का आ सकता है स्तीफा।जल्द हो सकता है सतनामी समाज के नेताओं के बीच अहम बैठक। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 85 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।जिसके बाद कई स्थानों पर प्रत्याशियों के विरोध में बगावत के सुर देखे जाने लगे हैं।ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया हैं दरअसल भाजपा ने सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार इससे नाराज होकर दावेदार मनोज लहरे ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है हालांकि मनोज लहरे ने इस्तीफे की वजह पारिवारिक बताई है जानकारी के अनुसार, शिव कुमारी चौहान को सारंगढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज मनोज लहरे ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है।गौरतलब है कि सारंगढ़ विधानसभा से अरविंद खटकर, देवेन्द्र रात्रे, हरिनाथ खूंटे, मनोज लहरे, देवकुमारी लहरे, मीरा धरम जोल्हे, नंदिनी वर्मा ने दावेदारी की थी,लेकिन भाजपा ने प्रयोग करते हुए बहुसंख्यक सतनामी समाज के दावेदारों को साइड करते हुए गाड़ा समाज से प्रत्याशी का चयन किया है जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ और उनके समर्थकों में नाराज़गी सामने आ रही है।

Banner