मोबाइल से किक्रेट सट्टा ले रहे 4 आरोपित गिरफ्तार ............  

# Admin | 16 Oct, 2023

मोबाइल से किक्रेट सट्टा ले रहे 4 आरोपित गिरफ्तार ............  

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। भारत में हो रहे विश्व कप क्रिकेट मैचो पर क्रिकेट सट्टा लगाए जाने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा साइबर सेल एवं सभी थाना, चौकी प्रभारी को मुखबिर सक्रिय कार्रवाई के निर्देश दिए है।
शनिवार की शाम को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बेलादुला रोड पर एक संदिग्ध ब्रेजा कार में कुछ युवक बैठकर क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे हैं ।

सूचना एसएसपी सदानंद कुमार के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा साइबर सेल एवं थाना चक्रधरनगर की टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई का निर्देश दिए गए । मौके पर एक ब्रेजा कार में बैठे चार युवक भारत-पाकिस्तान मैच में प्रत्येक गेंद पर मोबाइल से क्रिकेट सट्टा लगाने वालों से कागज पर नगद रकम नोट करते पकड़ा गया । आरोपियों से मौक पर जुआ रकम 10,790 रुपए, 10 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, सट्टा पट्टी विवरण कागज और उनकी ब्रेजा कार सीजी13 ए एस- 9142 को जब्त कर थाना चक्रधरनगर लाया गया। पकड़े गए आरोपितो में आलोक अग्रवाल (42) पिता गजानंद अग्रवाल, अमन अग्रवाल (25)पिता अनूप अग्रवाल निवासी गंज खरसिया, रिकेश राय (38) पिता रामाशंकर राय, रविशंकर राठौर (34) पिता भरतलाल राठौर सभी खरसिया के रहने वाले हैं। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । 

Banner