नैला रेल्वे स्टेशन परिसर में विराजे मां दुर्गा की प्रतिमा एवं पंडाल के दर्शनार्थी के लिए कुछ इस तरह से की गई है पार्किंग व्यवस्था, जानिए यातायात रूट चार्ट ...

# Admin | 16 Oct, 2023

नैला रेल्वे स्टेशन परिसर में विराजे मां दुर्गा की प्रतिमा एवं पंडाल के दर्शनार्थी के लिए कुछ इस तरह से की गई है पार्किंग व्यवस्था, जानिए यातायात रूट चार्ट ...

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा । 15 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए नवरात्रि पर्व मे नैला रेल्वे स्टेशन परिसर में विराजे मां दुर्गा की प्रतिमा एवं पंडाल बनाया गया है जिसके दर्शन के लिए काफी संख्या में दर्शनार्थी दर्शन के लिए आते है, जिसके मद्देनजर जिला पुलिस जांजगीर चांपा ने एक यातायात रूट पार्किंग व्यवस्था किया है।

 जिसमें सरखों की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन को वार्ड क्र. 1 भाठापारा नैला में  पार्क करेगें। उन्हे फाटक पार नहीं करना है, बलौदा की ओर रेल्वे अंडर ब्रिज से होते हुए आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन को नैला प्रायमरी स्कूल के पास पार्किंग करेंगे। नैला रेल्वे फाटक के तरफ से आने वाला मार्ग कुबेरपारा से सभी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। नैला रेल्वे फाटक से भी वृद्धजनों के लिए ई-रिक्सा की व्यवस्था की गई है।

अकलतरा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन को शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर में अपना वाहन पार्क करेगें। 
नैला की ओर जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिये मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया है।

केरा रोड की ओर से नेता जी चौक होते आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन को व्हीआईपी सीटी, अग्रसेन भवन, कान्हा पैलेस में अपना वाहन पार्क करेगें।

चांपा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन को नहर पार से नहरीया बाबा रोड के निचे नैला की ओर जाने वाले रोड में बने पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेगें। 

नैला की ओर जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिये मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया है।
 
बस स्टैण्ड नैला को फूड जोन बनाया गया है। यहां पर आने वाले दर्शनार्थियों के लिये जलपान की दुकाने लगाई गई है।
 
अग्रसेन भवन से नैला की ओर जाने वाला मार्ग को दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिय पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया है। 

अग्रसेन भवन से दर्शनार्थीयों को दुर्गा पंडाल तक पैदल ही जाना पड़ेगा वृद्धजनों के लिए अग्रसेन भवन से ई-रिक्सा की व्यवस्था की गई है, जो उनको नैला बस स्टैण्ड तक छोड़ेगा।

 बलौदा की ओर से जांजगीर तरफ आने वाले वाहन अकलतरा, अमरताल, बनारी होते हुए शारदा चौक तरफ से जांजगीर आएंगे।

Banner