चेकिंग के दौरान बाइक सवार को पकड़ा, तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर जब्त..........

# Admin | 16 Oct, 2023
  • कोरबा में 3 लाख के सोने-चांदी के जेवर जब्त  |
  • मानिकपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार को पकड़ा |
  • बैग में भरे थे आभूषण |


मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। कोरबा के मानिकपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार युवक को सोने-चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चांदी के जेवर और गला हुआ सोना बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 6 हजार रुपये आंकी गई है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 15 अक्टूबर को वाहन चैकिंग के दौरान पटेल पारा कोरबा निवासी मनोज मैटी पिता कोकिल मैटी के पास गला हुआ सोना और सोने चाँदी के आभूषण बरामद किया गया।  

 

उक्त सोने-चाँदी का बिल न होने पर गला हुआ सोना एवं सोने का आभूषण 34 ग्राम एवं चांदी के आभूषण 1.926 किलोग्राम कुल कीमती 306000.00 (तीन लाख छः हजार) को 102 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त किया गया।


 

Banner