World Food Day : पौष्टिक आहार लेने का सभी को लेना चाहिए संकल्प - मंजुलता राठौर

# Admin | 17 Oct, 2023

पौष्टिक आहार लेने का सभी को लेना चाहिए संकल्प - मंजुलता राठौर

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। विश्व खाद्य दिवस पर जिला उपभोक्ता आयोग जांजगीर चंपा की पूर्व सदस्य मंजूलता राठौर ने बताया कि प्रत्येक आदमी खाद्यान्न की महत्ता को समझते हुए इसकी बर्बादी को रोकने का संकल्प ले ताकि विश्व में एक स्वस्थ और कुपोषण रहित समाज का निर्माण हो सके विश्व खाद्य दिवस की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी खाद्य और कृषि संगठन द्वारा की गई थी इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना है उन्हें पोषण से भरपूर भोजन की जानकारी देना है लोगों को दूषित भोजन से दूर रहकर पौष्टिक आहार लेने का संकल्प लेना चाहिए।  

मंजू लता राठौड़ ने एक विशेष भेंट में बताया कि विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम जल्द ही जीवन है जल्द ही भोजन है किसी को पीछे ना छोड़े पर केंद्रित होगा इस थीम का उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन के लिए पानी की महत्वपूर्ण भूमिका और हमारे भोजन की नींव के रूप में पानी को उजागर करना है विश्व खाद्य दिवस प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। श्रीमती राठौर ने खाद्यान्न की महत्व को समझाते हुए आगे कहा कि उतना ही लो थाली में व्यर्थ न जाए नाली में की कहावत को चरितार्थ करना चाहिए। 


 

Banner