CG BREAKING : बीजेपी को फिर एक बड़ा झटका...25 कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल........    

# Admin | 17 Oct, 2023


बीजेपी को फिर एक बड़ा झटका...25 कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल........     

मिशन क्रांति न्यूज़ सुकमा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बीजेपी के नेता,कार्यकर्ता पार्टी से विमुख होते दिख रहे हैं। बता दें की बीते दिनों पहले सारंगढ़ विधानसभा केएक दिग्गज नेता ने बीजेपी पार्टी से इस्तीफा देकर बसपा में रीती-निति के साथ प्रवेश किया है। बीजेपी ने जबसे विधानसभा प्रत्याशियों के नाम घोषित किया है तबसे पार्टी के कई सक्रीय कार्यकर्ता रुष्ट चल रहे थे खामियाजे में आए दिन बीजेपी को जोरदार राजनैतिक झटका लग रहा है।

इसी के साथ विधानसभा चुनाव से पहले सुकमा जिले में भी भारतीय जनता पार्टी के 25 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में सभी ने कांग्रेस में प्रवेश किया। बता दें कि सभी BJP कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से लगे मुरतोंडा के हैं। इसे बीजेपी का दुर्भाग्य कहें या कांग्रेस का खाता खुलना कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन यह चुनावी सत्र काफी घमासान मोड़ लेते दिख रही है। 

Banner