बिजली उपकेंद्र में घुसकर की थी मारपीट, आरोपी गिरफ्तार.....

# Admin | 17 Oct, 2023

⏺️ आरोपी  मुकेश निर्मलकर उम्र 34 वर्ष निवासी राहोद

⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 458, 294, 506, 323, 34 भादवि के के तहत की गई कार्रवाई

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। बिजली उपकेंद्र सब स्टेशन राहोद में मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।  

प्रार्थी मनोज कुमार साहू उम्र 34 वर्ष निवासी कोहका थाना शिवरीनारायण द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे अपने ड्यूटी में राहोद बिजली उप केंद्र आया था काम ज्यादा होने की वजह से रात्रि में ही रुक गया था प्रार्थी अकेला सोया था तभी आरोपी मुकेश निर्मलक़र निवासी रहोद अपने एक अन्य साथी के साथ 16अक्टूबर की सुबह 03:05 बजे बिजली उप केंद्र में आकर में गेट का ताला तोड़कर अंदर आए।  

कंट्रोल रूम का दरवाजा खोल कर अंदर  घुसा और गंदी - गंदी गाली गलौच करने लगा प्रार्थी द्वारा मना किये जाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने हाथ में रखे पत्थर से तथा उसके उसके साथी हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया जिसकी रिपोर्ट पर अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया गया। 

आरोपी मुकेश निर्मलकर  उम्र 34 वर्ष को घटना के संबंध में पूछताछ किया जो घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से आज 17 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।


  

Banner