ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट के प्रथम रेण्डमाइजेशन 20 अक्टूबर को .......

# Admin | 18 Oct, 2023

ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट के प्रथम रेण्डमाइजेशन 20 अक्टूबर को .......
       
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 33 - अकलतरा, 34 - जांजगीर-चांपा एवं 38 - पामगढ़ (अ.जा.) में उपयोग होने वाले ईव्हीएम, व्हीव्हीपैटस् मशीनों के प्रथम लेवल यादृच्छिकीकरण (प्रथम रेंडमाइजेशन) की कार्यवाही 20 अक्टूबर 2023 प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय कलेक्टोरेट सभाकक्ष जांजगीर-चाम्पा में किया जाएग। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान सभी राजनैतिक पदाधिकारियों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।  

 

 

Banner