Janjgir Champa : महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास को रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर ........

# Admin | 18 Oct, 2023

  🔷 क्षेत्र विकास को लेकर लोगो में जगी उम्मीद।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चाम्पा।  रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ को प्रत्याशी बनाए जाने पर लोगों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है । बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, लोग इस बात से बेहद खुश है कि 35 वर्षों के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मंत्री के पद नसीब होने कि आस उनके मन में जाग उठी है इसलिए वे इस क्षण की बेहद बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। लोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के फैसले से बहुत खुश नजर आ रहे हैं।   

लोगों का कहना है कि- दक्षिण रायपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है इस क्षेत्र के लोग परंपरागत रूप से गांधी जी के समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, स्वतंत्रता संग्राम के समय गांधी जी का आगमन इस क्षेत्र में हुआ था। सशक्त प्रत्याशी के अभाव में यहां भाजपा को विगत अनेक वर्षों से विजय प्राप्त हो रही थी, अब एक मजबूत प्रत्याशी के सामने आने से सभी के मन में इस विधानसभा में विजय प्राप्त करने की लालसा जाग उठी है। 

Banner