कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर, थाने में हुई एफआईआर.......

# Admin | 19 Oct, 2023

कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर, थाने में हुई एफआईआर........

मिशन क्रांति न्यूज़ महासमुंद - एक बार फिर शिक्षा का मंदिर शर्मसार हुआ है, शिक्षा के मंदिर में हीं एक शिक्षक ने छात्रा से छेड़खानी की है । यह मामला महासमुंद जिले के पिथौरा के शासकीय कन्या शाला का है।  

11वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़, शिक्षक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी  

मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय कन्या शाला में पदस्थ शिक्षक शंकर गोयल ने 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया है | छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर नाबालिक सहित परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। वही मामला दर्ज करने के बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार है  जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। 

 

Banner