शराबी शिक्षक के कंधे मतदान कार्य की जिम्मेदारी, जांच हुई तो नशे में पाए गए अध्यापक..........

# Admin | 20 Oct, 2023

शराबी शिक्षक के कंधे मतदान कार्य की जिम्मेदारी, जांच हुई तो नशे में पाए गए अध्यापक..........


मिशन क्रांति न्यूज़ जशपुर। जशपुर बगीचा विकासखंड में आए दिन शिक्षकों द्वारा शराब पीकर स्कूल आने का मामला सामने आने के बाद अब अधिकारियों के प्रशिक्षण शाला में भी शिक्षक शराब पीकर आने लगे हैं। शराब के नशे में अधिकारियों के सामने झूमने लगे है। इस तरह के मामलों पर अकुंश लगाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षको से स्कूल खुलते ही शपथपत्र लिए थे, जिसमें शिक्षकों ने शराब पीकर अध्यापन नहीं कराने की शपथ दी थी। लेकिन शपथ पत्र का पालन बगीचा विकासखंड के स्कूलों में नहीं हो रहा है। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधे पर है और सभी मतदान केंद्र के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में बगीचा अनुविभागीय अधिकारी और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव की मौजूदगी में प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान दो शिक्षक शराब के नशे में प्रशिक्षण के दौरान उल जुलूल हरकत करने लगे। जब अधिकारी की नजर उन शराबी शिक्षको पर पड़ी तो दोनों शिक्षक उल्टा अधिकारी से ही उलझने लग गए। दोनो शिक्षकों की हरकत देख जब SDM बगीचा ने मुलाहिजा कराया तो दोनो शराब के नशे में पाए गए।

Banner