वृद्ध महिला के खाते से चार लाख पार

# Admin | 24 Sep, 2020

वृद्ध महिला के खाते से चार लाख पार

गांव की जमीन बेचकर बैंक में रूपये की थी जमा

◆ जानकारी के बगैर बैंक में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर भी बदल दिए गए।

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। सलमपुर की एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से चार लाख रुपये पार कर दिए गए हैं। जानकारी के लिए बिना बैंक में दर्ज मोबाइल नंबर भी बदल दिया गया। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस बैंक से संपर्क कर खाते की जानकारी ले रही है।

सकरी थाना क्षेत्र के सलमपुर निवासी जाम बाई (62) वर्ष का पुराना बस स्टैंड स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। दो साल पहले वृद्ध महिला ने गांव में जमीन बेचकर इससे मिली रकम को बैंक में जमा कर दिया था। जरूरी काम आने पर कुछ दिनों बाद बैंक से थोड़ी रकम निकाली थी। उसके बाद से वह बैंक से कोई रकम नहीं निकाल रही थीं। बीते दिनों वे जरूरी काम आने पर बैंक में रुपये निकालने गई थीं। उन्हें पता चला कि बैंक खाते में करीब चार लाख रुपये कम हैं। बीते दो साल के बीच किसी ने उनके खाते से कई बार में चार लाख रुपये निकाले हैं। ऑनलाइन पेट्रोल, बीमा, अस्पताल में भुगतान भी किया गया है। वहीं, बैंक में रजिस्टर्ड नंबर भी बदल गया है। इस संबंध में बैंक से अधिक जानकारी नहीं मिलने पर महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने बैंक से संपर्क कर खाते की विस्तृत जानकारी मांगी है। थाना प्रभारी कलीम खान ने उक्त मामले की जांच करने की बात कही। बहरहाल पुलिस बैंक और अन्य दस्तावेज खंगाल रहे हैं जिससे महिला के खाते से रकम पार करने वाले तक पहुंचा जा सके।

Banner