नवरात्रि में गरबा के दूसरे दिन तनाज ईरानी से मिलने उमड़ा जनसैलाब, आज शहर वासियों संग गरबा खेलने आएँगी निशी सक्सेना.......

# Admin | 20 Oct, 2023

नवरात्रि में गरबा के दूसरे दिन तनाज ईरानी से मिलने उमड़ा जनसैलाब, आज शहर वासियों संग गरबा खेलने आएँगी निशी सक्सेना.......

मिशन क्रांति न्यूज़ बिलासपुर। बिलासपुर के सबसे बड़े नवरात्रि गरबा के दूसरे दिन बिलासपुर वासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
 क्लब रॉयल पार्क में हो रही नवरात्र गरबा के दूसरे दिन तनाज ईरानी ने सभी को गरबे धुन पर थिरकने पर मजबूर कर दिया।  

तीन दिवसीय नवरात्र गरबा की के दूसरे दिन 19 अक्तूबर को टीवी कलाकार तनाज ईरानी पहुंची और बिलासपुर वासियों संग गरबा की धुन पर साथ दिया। अपने पसंदीदा कलाकार को अपने बीच पाकर खुशी का ठिकाना नहीं था। खचाखच भरे मैदान में लोगो ने मोबाइल के टॉर्च जलाकर तनाज ईरानी का जोशीला स्वागत किया।

हर जुबा पर नवरात्र गरबा 2023 की चर्चा।

शहर में पिछले साल 2022 से शुरू हुई नवरात्र गरबा ने अपने पहले ही साल में लोकप्रिय हो गई,  आयोजक पीछले तीन महीनों से इसकी तैयारी पर जुटे हुए थे।विगत वर्ष पारिवारिक माहौल में हुए इस गरबा को लोगो ने हाथो हाथ लिया, यही कारण है कि इस वर्ष भी लोगों ने सबसे पहला स्थान गरबा के लिए नवरात्र गरबा को चुना।

रामूजी ग्रुप की रही विशेष तैयारी।

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े गरबा में विशाल मंच तैयार किया गया है, जहा शहर वासियों को आराम से अपने चेहेते कलाकारों को देखने में कोई दिक्कत नही होगी, वही सवा एकड़ जैसी बड़ी आउटडोर में लोग आराम से गरबा का आनंद ले रहे है।

 

हर दिन आ रहे चहेते टीबी कलाकार

विगत वर्ष भी तीनों दिन टीवी कलाकार और बॉलीवुड फेम शहर में चर्चित रही, इस वर्ष भी तीनों दिन टीवी एक्ट्रेस शहर वासियों के साथ गरबा खेलेंगी। पहले दिन जहां अनुपमा फेम मुस्कान बामने (पाखी)बिलासपुर पहुंची वही दूसरे दिन 19 अक्तूबर को मशहुर एक्ट्रेस तनाज ईरानी पहुंची साथ ही आज तीसरे और अंतिम दिन अनुपमा फेम और सबकी चेहेती निशी सक्सेना (डिंपी) आ रही है।

रामूजी ग्रुप के द्वारा यह गरबा कराया जा रहा है जिसके आयोजनकर्ता है, राकेश प्रताप सिंह परिहार अमित संतवानी, महफूज़ खान, उत्तपल सेनगुप्ता गोविंद शर्मा नवरात्र गरबा समिति ।

Banner