पकड़ा गया पटाखों का जखीरा, आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फटाखे बरामद........

# Admin | 23 Oct, 2023

⏺️ फ्लाइंग स्कॉट /साइबर सेल की टीम  की कार्यवाही 

⏺️ 09 लाख 90 हजार का अवैध रूप से फटाखे  जप्त  
 ⏺️ आरोपियों के कब्जे से  87 नग कार्टून एवम 12 बोरी जिसमे विभिन्न प्रकार के फटाखा भरा हुआ कीमती 9,90,000/₹  बरामदन हुआ। 

⏺️आरोपियों के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही      

 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा : अगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए FST एवम SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में  संदिग्ध वाहनों एवम अवैध सामान की चेकिंग की जा रही है। 

 22 अक्टूबर को पुलिस को सुचना मिली कि थाना जांजगीर क्षेत्र के दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखे भंडारण कर रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी  किशोर कुमार खन्नी  निवासी अकलतरा रोड जांजगीर के कब्जे से 29 कार्टून जिसमे विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 2,40,000/ रुपया बरामद किया जाकर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 727/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
 
इसी प्रकार आरोपी निर्मल गुरुनानी निवासी वार्ड क्रमांक 16 जांजगीर के कब्जे से 58 कार्टून एवम 12 बोरी जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा  कीमती 7,50,000/₹ को गवाहो के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 728/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। 

 

Banner