मुख्यमंत्री के नॉमिनेशन कार्यक्रम में शामिल होंगी प्रियंका गांधी........

# Admin | 23 Oct, 2023

मुख्यमंत्री के नॉमिनेशन कार्यक्रम में शामिल होंगी प्रियंका गांधी........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। उम्मीदवारों के नाम का तय होने बाद अब नामांकन की तैयारी शुरू हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के सीटों में शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन दाखिल किये जा रहे है जबकि हाईप्रोफाइल सीटो पर नॉमिनेशन के लिए दिल्ली से बड़े नेता खुद पहुंच रहे है। 

पिछले दिनों पूर्व सीएम डॉ रमन और अरुण साव के नामांकन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और असम के सीएम हिमंता बिश्व सरमा प्रदेश प्रवास पर थे तो वही अब कांग्रेस भी अपने शीर्ष नेताओं की मौजूदगी के साथ शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है। 

इसी कड़ी में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नॉमिनेशन के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी छत्तीसगढ़ पहुँचने वाली है। इससे जुड़ा पूरा प्रोग्राम भी तय किया जा चुका है।

 

 

Banner