उफनते नहर में गिरने से किनारे खड़े युवक की मौत, 12 घंटे बाद मिली लाश..........    

# Admin | 24 Oct, 2023


उफनते नहर में गिरने से किनारे खड़े युवक की मौत, 12 घंटे बाद मिली लाश..........    
 
मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा : कोरबा नहर किनारे खड़े युवक उफनते नहर में जा गिरा जहाँ 12 घण्टे बाद शव पुलिस ने बरामद किया, घटना के बाद से नगर सेना की गोताखोर की टीम युवक की तलाश कर रही थी जिसकी लाश उरगा थाना अंतर्गत कुदुरमाल साइफन के पास मिली। 

घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर की है, मृतक की पहचान बरमपुर निवासी अभय धनवार पिता मंगलू धनवार उम्र तकरीबन 23 वर्षीय के रूप में हुई है। अभय धनवार कल दोपहर सर्वमंगला मंदिर से दर्शन कर घर वापस लौट रहा था,रास्ते में पड़ने वाले नहर पर उक्त घटना घटी जिसकी जाँच सर्वमंगला पुलिस कर रही है।

Banner