नक्सली साजिश नाकाम, जवानों ने 4 किलो वजनी IED बम किया डिफ्यूज़........

# Admin | 25 Oct, 2023

 नक्सली साजिश नाकाम, जवानों ने 4 किलो वजनी IED बम किया डिफ्यूज़........
 

मिशन क्रांति न्यूज़ नारायणपुर। सुरक्षा बलों की सूझबूझ से नारायणपुर जिले में नक्सली साजिश नाकाम हो गई है. जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था जिसे जवानों ने ट्रेक कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया। सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया। यह मामला ओरछा थाने है। थाना के DRG, बस्तर फाइटर और CAF की संयुक्त कार्रवाई की गई। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इन दिनों प्रेस नोट जारी कर राजनीतिक पार्टियों को धमकी दे रहे हैं।

 

Banner