कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में महन्त रामसुन्दर दास ने भरा नामांकन........

# Admin | 26 Oct, 2023

🔷 विशाल रैली के साथ नगर भ्रमण करते हुए पहुंचे कलेक्टोरेट । 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में  आज 26 अक्टूबर को अपना नामांकन प्रस्तुत किया । 

राजेश्री  महन्त श्री दूधाधारी मठ से  सुबह 11:30 बजे रवाना हुए मठ के द्वार पर मठपारा रायपुर की सभी माताओं ने आरती की थाली सजाकर महाराज जी का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं शुभकामनाएं दी। सुभाष स्टेडियम से विशाल रैली के साथ नगर भ्रमण करते हुए वे कलेक्ट्रेट रायपुर पहुंचे, यहां उन्होंने अपने सहयोगियों सहित जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महापौर ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, गजराज पगारिया ,सुशील ओझा सहित कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, छाया पार्षद एवं समस्त कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए।  

Banner