सार्वजनिक जगह पर तलवार लहरा कर भयाक्रांत करने वाले तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में ........ 

# Admin | 27 Oct, 2023

सार्वजनिक जगह पर तलवार लहरा कर भयाक्रांत करने वाले तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में ........ 


मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा : सार्वजनिक जगह पर तलवार लहरा कर भयाक्रांत करने वाले 3 आरोपी शिवा केवट उम्र 22, वैभव सिंह उम्र 19, आकाश सिंह उम्र 28 सभी निवासी भैसमुड़ी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 3 नग तलवार नुमा हथियार भी बरामद किया गया है।  

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 24 अक्टूबर को सार्वजनिक जगह पर 03 व्यक्तियों के द्वारा तलवार लहराते नवागढ़ पुलिस को वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसकी तस्दीक के लिए नवागढ़ पुलिस ने ग्राम भैसमुडी जाकर वीडियो में दिख रहे आरोपियों के संबंध में पता किया गया जो शिवा केवट, वैभव सिंह, आकाश सिंह होना पाए जाने पर आरोपियों के सकुनत में जाकर आरोपियों से पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किया गया जिसके बाद आरोपियों के कब्जे से  तीन नग लोहे का तलवार जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध धारा 25, 27आर्म्स एक्ट के तहत कायम कर 26 अक्टूबर को आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।   


 

Banner