भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की गई जान, घटना के बाद चालक फरार......

# Admin | 27 Oct, 2023

भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की गई जान, घटना के बाद चालक फरार......

मिशन क्रांति न्यूज़ बालोद - बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। गुरुवार रात एक तेज रफ्तार कार ने युवकों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बैरियर से 200 मीटर दूर हुई है।

पुलिस को जानकारी मिली कि झुरहाटोला गांव निवासी युवक छत्रपाल (21), गीतेश दर्रो (22) और चुनेश्वर (21) एक मोटरसाइकिल में सवार होकर डौंडी गए हुए थे, वापसी के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस दल रवाना किया गया और शव तथा घायलों को अस्पताल भेजा गया। रास्ते में दो अन्य युवकों की भी मौत हो गई । घटना के बाद से ही चालक घटनास्थल पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। वही मामला दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा आगे की जाँच कार्रवाई की जा रही है।  


 

Banner