सात दिन बीत जाने के बाद भी युवक का नहीं चल सका पता, परिजनों ने की अपील..... 

# Admin | 27 Oct, 2023

सात दिन बीत जाने के बाद भी युवक का नहीं चल सका पता, परिजनों ने की अपील..... 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा - कोरबा जिले के हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम धतूरा में रहने वाला एक युवक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है जिसकी सलामती को लेकर परिजन काफी परेशान है। युवक का नाम दिनेश कौशिक है,जो पिछले सात दिन से लापता है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 

बताया जा रहा है कि दिनेश 20 अक्टूबर को काम पर जाने के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने दिनेश के मिलने के सभी ठिकानों पर खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 

परिजनों ने हरदीबाजार थाने में गुम इंसान का मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने भी फोन नंबर 9399808057 जारी कर लोगों से अपील की है कि अगर दिनेश के बारे में किसी तरह की जानकारी मिले तो सूचना दें।


 

Banner