घर जा रहे बाइक सवार को बेलगाम ट्रक ने रौंदा एक की मौत.......... 

# Admin | 28 Oct, 2023

घर जा रहे बाइक सवार को बेलगाम ट्रक ने रौंदा एक की मौत.......... 

मिशन क्रांति न्यूज़ सारंगढ़। सरसींवा थाना क्षेत्र में आज तड़के सुबह एक तेज गति से लापरवाही पूर्वक अनियंत्रित ट्रक ने बिर्रा से घर जा रहे मोटरसाइकिल में सवार दंपती को टक्कर मार दिया जिससे एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही एक का इलाज के लिए बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है वही आस पास के गुस्साए भीड़ ने चक्का जाम कर मुवावजे को मांग को लेकर लंबित था।

दुर्घटना की सुचना मिलते ही सरसीवा थाना के जाबांज प्रभारी टीकाराम खटकर अपने दल बल के साथ मौके पर तत्काल पहुंचकर गुस्साए भीड़ को शांत कराया और 25000 हजार मुआवजा देकर शव को पीएम के लिए भेजवाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक यहां तक जानकारी कमप्लीट हुआ था।

Banner