चेकिंग पॉइंट्स में वाहन से नगदी 4 लाख 65 हजार 850 रूपये  पुलिस ने किया जप्त......

# Admin | 28 Oct, 2023


🔷 आगामी VVIP विज़िट एवं  विधान सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुए जांजगीर ज़िले के महत्वपूर्ण मार्गों में लगाये गये नाकेबंदी पॉइंट।

🔷 SST टीम द्वारा शिवरीनारायण में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चांपा। जिला पुलिस द्वारा आगामी चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लगातार अवैध शराब की कार्यवाही, संदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग की जा रही है इसी क्रम में शिवरीनारायण क्षेत्र के शबरी चौक में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग पॉइंट्स में वाहन से नगदी 4 लाख 65 हजार 850 रूपये पुलिस ने जप्त किया। 

चेकिंग दौरान SST टीम के द्वारा वैगन आर वाहन क्रमांक सीजी 10 AX 3141 कार में  सवार सुमित उम्र 19 वर्ष निवासी बिलासपुर, रामचंद्र वाधवानी उम्र 45 वर्ष निवासी बिलासपुर, राजेश कसेर उम्र 53 वर्ष सवार थे, कार को रोकवा कर चेकिंग किया गया जिसमे नगदी 4 लाख 65 हजार 850 रुपए पाया गया।
  
जिसके संबंध में पूछताछ कर रकम रखने के संबंध में धारा 91द,प्र,सं का नोटिस दिया गया जो  कोई वैध दस्तावेज  नही होने से अपराध से संबंधित होने की मांकुल संदेह पर धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त  कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जिसकी जानकारी कर्यपालिक् मजिस्ट्रेट और GST  विभाग को भेजी जा रही है, एवम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Banner