SST टीम की कार्रवाई, कपड़ा से भरा वाहन किया जब्त, लाख रुपए बताई जा रही कीमत ......

# Admin | 28 Oct, 2023

SST टीम की कार्रवाई, कपड़ा से भरा वाहन किया जब्त, लाख रुपए बताई जा रही कीमत ......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा :- विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुऐ FST एव SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा लगातारजिले में संदिग्ध वाहनों एवं अवैध समानों की चेकिंग की जा रही है। जांच अभियान के दौरान SST टीम ने एक वाहन सहित 1,34,978 रूपये  का कपड़ा जब्त करते हुए चालक के विरूद्ध धारा 102 के तहत कार्यवाही की गई।   
 
जानकरी के अनुसार, 26 अक्टूबर को SST टीम के द्वारा नेशनल हाइवे रोड सरागांव में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी वाहन चालक सचिन खत्री निवासी गोरखपुर जबलपुर थाना गोरखपुर जबलपुर म.प्र. द्वारा वाहन मारुति xl6 सफेद रंग में अवैध रूप से भारी मात्रा में कपड़े लेकर जा रहा है रोक कर वाहन को चेक किया गया, जिसके कब्जे से 333 नग कुर्ता 60 नग अन्य कपड़ा कीमत 1,34,978 रुपये  जप्त करते हुए थाना सारागाँव में इस्त क्र 01/2023 धारा 102 जाफौ. के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

Banner