CRIME NEWS : पत्नी के सामने पति की हत्या, क्या थी वारदात की वजह, पढ़े पूरी खबर......

# Admin | 29 Oct, 2023

पत्नी के सामने पति की हत्या, क्या थी वारदात की वजह, .....

मिशन क्रांति न्यूज़ मध्य प्रदेश - खरगोन में दिनदहाड़े घर घुसकर आरोपी ने पत्नी के सामने ही एक 50 साल के अधेड़ की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से शहर में दहशत फैल गई वहीं मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने कहा कि अवैध संबंध के मामले में ये हत्या की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

घटना खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले 50 साल के छोटे खां अपने घर पर थे. जब घर में छोटे खान अपनी पत्नी से बात कर रहे थे उसी दौरान दौरान आरोपी राज सोनकर उनके पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गया। अचानक हुए इस हमले से मोहल्ले में खलबली मच गई। गंभीर हालत में छोटे खान को सिविल अस्पताल ले जाएगा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार शिवराम कनासे अस्पताल पहुंचे। 

पुलिस के मुताबिक मृतक छोटे खान मनावर के पास सिंघाना का रहने वाला था। उसकी पत्नी अबैदा पिछले कुछ सालों से अपने पति से अलग बड़वाह के पत्ती बाजार में अकेली रह रही थी।अबैदा ने दशहरा मैदान निवासी राज सोनकर पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है साथ ही ये भी कहा है कि उसे आए दिन परेशान कर अपने साथ रहने के लिए ब्लैकमेल करता था।  

 

Banner