राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा...हर वर्ष विकास के नए आयाम गढ़ रहा छत्तीसगढ़.......

# Admin | 31 Oct, 2023

राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर वर्ष विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सभी ने जो मिलकर सपने देखे हैं, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें एवं प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें।

Banner