प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 157 वाहन चालकों का कटा चालान........

# Admin | 01 Nov, 2023

प्रेशर हॉर्न पर ट्रैफिक पुलिस सख्त : हैवी गाड़ियों से उतारे गए हॉर्न, 3 लाख 14 हजार रुपए हुए वसूल........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल चेकिंग अभियान में हैवी गाड़ियों पर लगे प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई की है। जिसके तहत रायपुर के अलग-अलग ट्रैफिक थानों ने 157 वाहन चालकों पर एक्शन लिया है। इस एक्शन में ट्रैफिक पुलिस ने लाखों रुपये के चालान भी वसूल किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र कुमार चौबे के मार्गदर्शन में यातायात थाना रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सभी थाना क्षेत्र में विगत दो दिवस से विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर प्रेशर हॉर्न का उपयोग कर वाहन चलाने वाले 157 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए प्रत्येक वाहन चालकों को 2000 का चालान काटते हुए कुल 3,14,000 समन शुल्क परिसमन किया गया।


 

Banner