Gaurela Pendra Marwahi : ​​​​​​​ सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन

# Admin | 01 Nov, 2023

गौरेला पेंड्रा मरवाही : सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन

मिशन क्रांति न्यूज़ गौरेला पेंड्रा मरवाही/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए जिले में नियुक्त मरवाही विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक  शांतनु साहा और कोटा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक नायली इते की उपस्थिति में आज मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में दोनो सामान्य प्रेक्षकों और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रियंका ऋषि महोबिया ने विधानसभा मरवाही के 225 मतदान केंद्रों और कोटा विधानसभा क्षेत्र के 58 मतदान केंद्रों के लिए मतदलों का निर्वाचन आयोग के पीपीआरएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन किया गया। 

रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंदरूप तिवारी, अपर कलेक्टर  नम्रता आनंद डोंगरे, रिटर्निंग अधिकारी  अमित बेक, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) केपी तेंदुलकर, मतदान दल प्रशिक्षण के जिला नोडल अधिकारी डॉ ललित शुक्ला एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अरविंद यादव उपस्थित थे।


 

Banner