ग्रामीण की हत्या कर बीच सड़क पर फेका शव, सर्च अभियान जारी .....

# Admin | 02 Nov, 2023

ग्रामीण की हत्या कर बीच सड़क पर फेका शव, सर्च अभियान जारी .....

मिशन क्रांति न्यूज़ बीजापुर। प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में बुधवार की दरमियानी रात नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्‍सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद शव को नड़पल्ली एवं गलगम के बीच सड़क किनारे फेंक दिया। 

नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की है। मृतक मुचाकी लिंगा (40 वर्ष) उसूर ब्लाक के ग्राम गलगम का निवासी है। आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। 

विधानसभा चुनाव से पहले नक्‍सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार के संबंध में पर्चे भी कई इलाकों में फेंके है। नक्‍सलियों द्वारा प्रेस नोट में मतदान दलों को पुलिस के साथ दाखिल होने के मना किया।

Banner