CG CRIME NEWS : 20 लीटर अवैध महुआ शराब के दो आरोपी गिरफ्तार .....

# Admin | 03 Nov, 2023

20 लीटर अवैध महुआ शराब के दो आरोपी गिरफ्तार .....

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा - अवैध महुआ शराब के साथ शिवरीनारायण पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत एफआईआर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस को आज मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम नवागांव एवं महका में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है सुचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और रेड कार्यवाही करते हुए मौके पर आरोपी गणेश राम चौहान निवासी नवागांव के कब्जे 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी जीतराम जांगड़े निवासी महका के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शरब कीमत 2,000/ रूपया बरामद किया।   

आरोपी गणेश राम चौहान के विरूद्ध अपराध क्रमांक 482/ 2023 एवं आरोपी जीतराम जांगड़े के विरुद्ध अपराध क्रमांक 483/ 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 

Banner