दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में राजेश्री महंत का सतत जनसंपर्क.......

# Admin | 03 Nov, 2023

🔷 कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में दिख रहा खासा उत्साह। 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर -चांपा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर में चुनाव बेहद रोचक बनता चला जा रहा है क्षेत्र में राजेश्री महंत का सतत जनसंपर्क चल रहा है। 

दरअसल यह पूरा विधानसभा क्षेत्र मठ मंदिरों का क्षेत्र है यहां पर बड़े ही आध्यात्मिक स्वभाव के संस्कारिक लोग निवास करते हैं। चुनावी परिदृश्य में एक ओर जहां भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल चुनावी मैदान में है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने महन्त रामसुन्दर दास  को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है। 

भाजपा को अब अपने ही नारों से डर लगने लगा है अभी तक भाजपा के लोग बड़े जोर -जोर से जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाते थे लेकिन स्थिति यहां बदल रही है महाराज जी को देखकर अब लोग जय श्री राम के नारे लगाते हैं। 

भाजपा का वर्तमान में एक बहुत लोकप्रिय नारा राज्य में है जिसमें वे लोग कहते हैं कि- बदलबो, बदलबो, बदलबो ये दरी बदलबो यहां बृजमोहन अग्रवाल 35 वर्षों से विधायक है इसलिए अब उनके कार्यकर्ताओं को इस नारे से भी डर लगने लगा है | लोग कहीं बदल ना दें इसलिए वे लोग इस क्षेत्र में इस नर से परहेज कर रहे हैं।

 

 

 


 

Banner