CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, आला अधिकारी मौके पर......

# Admin | 04 Nov, 2023

CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, आला अधिकारी मौके पर......
 

मिशन क्रांति सुकमा। सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहा तोंगपाल में ड्यूटी कर रहे सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर मेकाज भेज दिया। 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की मानपुर मोहला के रहने वाले गौकरण पिता लक्ष्मण 32 वर्ष शनिवार की सुबह उसकी ड्यूटी गार्ड रूम में लगी हुई थी। इसी दौरान करीब 7.30 से 8 बजे अपने सर्विस बंदूक से खुद की कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य सीआरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचे। साथियों का कहना था कि जवान ने आत्महत्या क्यों की है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।     

Banner