पूर्व विधायक विजय मिश्रा को एक लाख का जुर्माना सहित 15 साल जेल की मिली सजा, जाने क्या है पूरा मामला.....

# Admin | 04 Nov, 2023

 

मिशन क्रांति न्यूज़ उत्तर प्रदेश। गायिका के साथ दुष्कर्म  के मामले में  भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा  को 15 साल की सजा और एक लाख रुपए अर्थदंड का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया। 

गायिका से रेप का मामला, दोषी बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा की सजा पर  फैसला आज, singer-gang-rape-case-court-verdict-bahubali-former -mla-vijay-mishra-punishment

दरअसल, इस मामले में बीते 3 साल से सुनवाई चल रही थी और शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा विजय मिश्रा को दोषी कर दिया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद शनिवार को सजा का ऐलान करने की बात कही गई थी। वहीं इसी मामले में विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा और नाती विकास मिश्र उर्फ ज्योति को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया गया था। शनिवार को पूर्व विधायक विजय मिश्रा को सजा सुनाए जाने के दौरान न्यायालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।  
 
इस मामले में हुई सजा वाराणसी की रहने वाली एक गायिका द्वारा साल 2020 में विजय मिश्रा और विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा और नाती विकास मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गायिका द्वारा आरोप लगाया गया था कि साल 2014 में उसे कार्यक्रम करने के लिए विधायक विजय मिश्रा द्वारा भदोही बुलाया गया था।

भदोही बुलाने के बाद कार्यक्रम के दौरान ड्रेस चेंज करते समय विधायक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। उसने यह भी कहा कि उसके बाद उसने अपने बेटे विष्णु मिश्रा और नाती विकास मिश्रा को मुझे बनारस पहुंचने के लिए भेजा। बनारस पहुंचाने के लिए आते समय उपरोक्त दोनों लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।  

गायिका द्वारा यह भी आरोप लगाया गया की उसके बाद विधायक द्वारा कई बार उसका शारीरिक शोषण किया गया और उसे नौकरी दिलाने की बात भी कही गई बाद में विधायक की हरकत से तंग आकर वह मुंबई चली गई तो उसे वीडियो कॉल करके विधायक द्वारा अश्लील हरकत की जाती रही। इसी मामले में 3 साल तक सुनवाई चली और शुक्रवार को अदालत द्वारा विधायक विजय मिश्रा को दोषी करार दिया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद शनिवार को विजय मिश्र को 15 साल की कारावास और जुर्माने का आदेश सुनाया गया। 

यह भी बता दें कि मौजूदा समय में पूर्व विधायक विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद है। विजय मिश्रा पर अन्य मामले भी पहले से ही दर्ज हैं। 

 

Banner