पिता-पुत्र समेत तीन हुए दर्दनाक हादसे के शिकार, हुई मौत.....

# Admin | 05 Nov, 2023

पिता-पुत्र समेत तीन हुए दर्दनाक हादसे के शिकार, हुई मौत.....

मिशन क्रांति न्यूज़ बालोद। बालोद जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह पाटिल, देवेंद्र कुमार पाटिल और कीतर्न कोठारी के रूप में हुई है। मृतकों में 2 लोग पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

हादसा बालोद -घोटिया मार्ग में मोटसाइकिल पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है वही     एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया है। मृतक डौण्डी थाना के बतलाए जा रहे हैं सभी को 108 के माध्यम से बालोद ले जाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।    

 


 

Banner